पीएम मोदी मंगलवार (8 दिसंबर) को सुबह 10.45 बजे वर्चुअल इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) को संबोधित करेंगे। IMC 2020 का आयोजन दूरसंचार विभाग, भारत सरकार और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जा रहा है। यह 8 से 10 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। 

नई दिल्ली. पीएम मोदी मंगलवार (8 दिसंबर) को सुबह 10.45 बजे वर्चुअल इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) को संबोधित करेंगे। IMC 2020 का आयोजन दूरसंचार विभाग, भारत सरकार और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा किया जा रहा है। यह 8 से 10 दिसंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चौथी बार हो रहा है आयोजन
इस कार्यक्रम में भारत के अरबपति मुकेश अंबानी भी शामिल होंगे। दूरसंचार उद्योग के इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये किया जाएगा। कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

क्या है आईएमसी 2020 ?
आईएमसी 2020 का थीम "समावेशी नवाचार - स्मार्ट, सुरक्षित, स्थायी" है। इसका लक्ष्य आत्मानिभर भारत, डिजिटल समावेश को बढ़ावा देना है। इसका उद्देश्य विदेशी और स्थानीय निवेशों को चलाना भी है।