तूणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सोमवार को त्रिपुरा दौरे से पहले उनके पोस्टर फाड़ने से राजनीति विवाद हो गया है।

अगरतला. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सोमवार को त्रिपुरा पहुंचने से पहले रात को जगह-जगह लगे उनके पोस्टर-बैनर फाड़ दिए गए। इससे राजनीतिक विवाद खड़ा गया है। इसे लेकर पार्टी ने एक बयान जारी करके निंदा की है। TMC ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में राज्य में अन्य राजनीतिक दलों के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के प्रति सम्मान की कमी अब पूर्ण रूप से प्रदर्शित हो रही है। हम ऐसे प्रयासों की कड़ी निंदा करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/Ri2g9UZCHF

Scroll to load tweet…

इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के सदस्यों की गिरफ्तार की विरोध
बता देंकि पिछले दिनों अगरतला में चुनावी रणनीतिकार और विश्लेषक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) से जुड़े 23 सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि इस पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब (Biplab Deb) ने स्पष्ट किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गड़बड़ियां रोकने ऐसा किया गया था। TMC इसका विरोध कर रही है। अभिषेक बनर्जी इसी का विरोध करने त्रिपुरा में हैं। बता दें कि प्रशांत किशोर और उनकी टीम 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का आकलन करने यहां पहुंची थी। 

pic.twitter.com/krw8iWqPFh

Scroll to load tweet…