दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली से दूर रहने की सलाह दी है। दरअसल, सोनिया गांधी के सीने में संक्रमण बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्हें दिक्कत होने का भी खतरा है। ऐसे में डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर किसी गर्म जगह यानी गोवा या चेन्नई जाने की सलाह दी थी। 

नई दिल्ली. दिल्ली में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए डॉक्टरों ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली से दूर रहने की सलाह दी है। दरअसल, सोनिया गांधी के सीने में संक्रमण बढ़ गया है। इसके साथ ही उन्हें दिक्कत होने का भी खतरा है। ऐसे में डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर किसी गर्म जगह यानी गोवा या चेन्नई जाने की सलाह दी थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ पणजी पहुंच गई हैं। सोनिया को डॉक्टरों ने ऐसी जगह जाने के लिए कहा था जहां प्रदूषण का स्तर कम हो। हालांकि, यह सोनिया गांधी ऐसे समय में दिल्ली से बाहर गई हैं, जब बिहार चुनाव में हार के बाद पार्टी में आत्मचिंतन की बात उठ रही है। 

डॉक्टरों की निगरानी में हैं सोनिया
सोनिया गांधी अगस्त में अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इसके बाद से वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वे 12 अगस्त को नियमित जांच के लिए विदेश भी गई थीं। डॉक्टरों ने उनके सीने में संक्रमण बढ़ने से चिंता जताई थी। खासतौर पर दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण में उनकी सेहत और खराब होने का खतरा था। 

दिल्ली में हो सकता है सुधार
दिल्ली में शुक्रवार को वायु की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई। हालांकि, केंद्र सरकार की एजेंसियों ने कहा कि हवा चलने की गति अनुकूल होने के चलते इसमें कुछ सुधार हो सकता है। दिल्ली में शुक्रवार को वायु का गुणवत्ता सूचकांक 292 दर्ज किया गया।