प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। रामनाथ कानपुर के एक छोटे गांव परौख के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा संदलपुर ब्लॉक के गांव खानपुर से हुई। कानपुर के बीएनएसडी (BNSD) इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। रामनाथ कानपुर के एक छोटे गांव परौख के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा संदलपुर ब्लॉक के गांव खानपुर से हुई। कानपुर के बीएनएसडी (BNSD) इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम और इसके बाद डीएवी लॉ कॉलेज से वकालत की पढ़ाई की। पीएम ने जन्मदिन की बधाई देते हुए राष्ट्रपति के लिए लिखा, 'उनकी समझदारी राष्ट्र के लिए बड़ी संपत्ति।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी अमानत है। वह कमजोरों की सेवा करने के प्रति बेहद दयालु हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने को लेकर बेहद दयालु हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'

Scroll to load tweet…

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'विनम्र और स्नेहिल व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु हों व आपके कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्र इसी प्रकार प्रगति के नित नए आयाम स्थापित करता रहे।'