- Home
- National News
- 'मन की बात' पर इंट्रेस्टिंग स्टडी: योगा-खादी से Millet तक...PM मोदी के इन टॉपिक ने गूगल में ला दी 'सुनामी'
'मन की बात' पर इंट्रेस्टिंग स्टडी: योगा-खादी से Millet तक...PM मोदी के इन टॉपिक ने गूगल में ला दी 'सुनामी'
PM Modi Mann ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 105 एपिसोड पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री का देश की आम जनता से अलग-अलग टॉपिक और इनोवेशन्स पर बात करने का समाज पर किस तरह इंपैक्ट पड़ा, इसपर SBI और IIM-बेंगलुरू ने एक रिसर्च किया है।

एसबीआई और आईआईएम-बेंगलुरू ने 9 साल में प्रसारित मन की बात एपिसोड के इंपैक्ट पर एक रोचक स्टडी किया है। स्टडी में सामने आया है कि जब भी पीएम मोदी ने मन की बात में किसी मुद्दे या टॉपिक को उठाया, वो गूगल सर्च में टॉप पर आ गया। सर्च की सूनामी आ गई। हर कोई उस मुद्दे, उस टॉपिक,उस शख्सियत के बारे में जानने के लिए उतावला दिखा। सर्च का रिजल्ट ऐसे समझ सकते है कि मोदी के जिक्र मात्र से गूगल सर्च इंजन पर ट्रैफिक अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाता है।
2015 में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना का जिक्रः पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गवर्नमेंट में जनवरी 2015 में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना की शुरूआत की गई थी। मन की बात में मोदी ने जब बेटियों की बात की तो Google सर्च में इस टॉपिक पर सर्च का ट्रैफिक अचानक से बढ़ गया। 2 साल तक लगातार यह Google सर्च में लोकप्रिय टॉपिक रहा।
सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई)। यह भारत सरकार की एक छोटी जमा योजना है, जो विशेष रूप से लड़कियों के लिए है। इसका भी जब पीएम ने नाम लिया तो यह गूगल में मोस्ट सर्चेबल टॉपिक बन गया।
मन की बात में योग का जिक्रः योग भी देश की सदियों पुरानी पद्धति है। अनादि काल से योग शब्द प्रचलन में है। 14 दिसंबर को मन की बात में पीएम मोदी ने इसका जिक्र किया। इसके बाद योग का गूगल सर्च वाल्यूम बढ़ गया। मई और जून 2015 में मन की बात में इसका प्रधानमंत्री ने फिर से जिक्र किया जिसके बाद गूगल पर इसकी लोकप्रियता चरम पर पहुंची।
मन की बात में खादी की बातः खादी की लोकप्रियता में मन की बात एपिसोड का अहम योगदान रहा। मन की बात के साथ, खादी को काफी लोकप्रियता मिली है, साथ ही बिक्री में भी वृद्धि हुई है। खादी का सोशल मीडिया कवरेज भी बढ़ गया है।
मुद्रा लोन योजना का जिक्रः केंद्र सरकार ने मुद्रा लोन योजना शुरू की थी, लेकिन मन की बात में 15 नवम्बर को पीएम मोदी ने इस योजना का जिक्र किया। इसके बाद गूगल सर्च में यह योजना काफी अधिक बढ़ गई। सबसे अधिक लोकप्रियता कोविड 19 की शुरुआत के साथ मिली।
मन की बात में Millet : मोटे अनाज की लोकप्रियता भी मन की बात में जिक्र आने के बाद काफी हद तक बढ़ गई। 2022 की शुरुआत के साथ बाजरे की नगण्य खोजों में तेजी आई और मन की बात के साथ इसमें और तेजी आई। इसकी डिमांड 0.026 से बढ़कर 55.77% हो गई।
मन की बात से पैनिक इंडेक्स को कम किया। कोरोना की महामारी में पैनिक इंडेक्स में बेतहाशा इजाफा हुई थी। लेकिन मन की बात के बाद पैनिक इंडेक्स में लगातार कमी देखी गई।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2020 में पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र किया, इसके बाद इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई।
देश के लाइट हाउस को पर्यटन के लिए विकसित करना: देश में 65 लाइट हाउसों को पर्यटन के लिए विकसित करने का जिक्र पीएम मोदी ने मन की बात में किया था। इसके बाद इसका सर्च बढ़ गया।
सरदार पटेल की विशालकाय प्रतिमा-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनी हुई है। मन की बात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का जिक्र अक्टूबर 2018 में किया। इसके बाद इसके गूगल सर्च में काफी तेजी आई।
रिसर्च के अनुसार पीएम मोदी के मन की बात कमें स्वामी विवेकानंद का जिक्र होने के पहले उनका गूगल पर जो सर्च वाल्युम था उसमें 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, एपिसोड के बाद हुआ।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.