कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने को लेकर शनिवार को कहा कि इस स्थिति को लेकर हम सभी को शर्म आनी चाहिए

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने को लेकर शनिवार को कहा कि इस स्थिति को लेकर हम सभी को शर्म आनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने गरीबों के पैदल पलायन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं।' प्रियंका ने कहा, ' मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कृपया इनकी मदद करिए। '

Scroll to load tweet…

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'हज़ारों ग़रीब लोग अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश - बिहार पैदल जाने को मजबूर हैं। ये लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से नहीं, तो भूख से जरूर मर जाएंगे।'

Scroll to load tweet…

उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी का कोई जबाब नही?

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)