नागरिकता कानून को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिंसा में मारे गए लोगों के मुद्दे को लेकर लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं। 

नई दिल्ली. नागरिकता कानून को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिंसा में मारे गए लोगों के मुद्दे को लेकर लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भगवा रंग के बहाने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। इसका योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से जवाब भी दिया। इस पूरे विवाद के बाद रात 1 बजे प्रियंका ने शक्ति की साधना का मंत्री भी ट्वीट किया।

प्रियंका ने किया ट्वीट

Scroll to load tweet…


योगी आदित्यनाथ पर साधा था निशाना
इससे पहले प्रियंका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर हुईं हिंसा में पुलिस ने मासूम लोगों को पीटा। सीएम योगी कहते हैं बदला लिया जाएगा। उनके इसी बयान पर यूपी पुलिस काम कर रही है। हिंदुस्तान की हवा में बदले और हिंसा की कोई भावना नहीं। भगवान श्रीकृष्ण ने कभी बदले की बात नहीं की। सीएम योगी भगवा वस्त्र पहनते हैं, मैं बता दूं ये आपका वस्त्र नहीं है। भगवा तो हिंदुस्तान की धार्मिक आस्था का प्रतीक है, उस धर्म का पालन करना सीखिए। साथ ही उन्होंने कहा, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां एनआरसी लागू नहीं होगी।

योगी आदित्यनाथ के दफ्तर से दिया गया जवाब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के भगवा वाले बयान का सीएम योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब दिया था। साथ ही बताया कि वे भगवा वस्त्र को क्यों धारण करते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया है कि 'सब कुछ त्याग कर सीएम योगी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। वह न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।'