यहां पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को प्रॉस्टिट्यूट (कॉलगर्ल) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से मना कर दिया था। इसलिए उसकी हत्या की गई है।  

बेंगलुरु. यहां पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को प्रॉस्टिट्यूट (कॉलगर्ल) की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अनप्रोटेक्टेड सेक्स करने से मना कर दिया था। इसलिए उसकी हत्या की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि 48 साल के मुकुंद ने 11 जनवरी को इस हत्या को अंजाम दिया था। लेकिन यह 12 दिन बाद सामने आई। जब पीड़िता के बेटे ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की उसकी मां और सोने के गहने और मोबाइल लापता है। 

बस स्टेशन पर मिले थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुकुंद बस स्टेशन पर महिला से मिला था। जहां से वह उसे महिला के घर पर ही सेक्स करने के लिए ले गया। लेकिन विवाद तब हुआ, जब महिला ने शख्स से कंडोम पहनने के लिए कहा। 

महिला ने मारी लात
वहीं, मुकुंद बिना कंडोम के सेक्स करने के लिए फोर्स कर रहा था। इसी दौरान महिला ने उसे लात मार दी। मुकुंद ने महिला से पैसे वापस करने के लिए कहा। लेकिन जब विवाद बढ़ने लगा तो पड़ोसियों को पता ना चले इस डर से उसने महिला का गला दबा दिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया। वह अपने साथ उसके गहने और फोन भी ले गया। 

ऐसे हुआ खुलासा
जब महिला का बेटा स्कूल से घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को खून से लथपथ पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।