पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कार पर सोमवार की रात हमला किया गया। घटना होशियारपुर जिले के चोलंग टोल प्लाजा पर हुई। अश्विनी शर्मा जालंधर से पठानकोट जा रहे थे।

नई दिल्ली. पंजाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कार पर सोमवार की रात हमला किया गया। घटना होशियारपुर जिले के चोलंग टोल प्लाजा पर हुई। अश्विनी शर्मा जालंधर से पठानकोट जा रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अश्वनी शर्मा ने दावा किया कि हमले में बेसबॉल और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था। शर्मा ने कहा कि हमलावर किसान नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित हमला था। उन्होंने कहा कि हमला केवल किसानों के चल रहे आंदोलन को बदनाम करने के लिए किया गया।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह महल ने कहा कि पंजाब भाजपा प्रमुख पूरी तरह से ठीक हैं। अश्वनी शर्मा ने इस संबंध में दसूया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि यह सत्तारूढ़ कांग्रेस ने किया। 

Scroll to load tweet…

उन्होंने ट्वीट किया, भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर घातक हथियारों से जानलेवा हमले की निंदा करता हूं। पंजाब मे किसान आन्दोलन की आढ़ में यूथ कांग्रेस के गुंडों पुलिस के सहयोग से भाजपा को निशाना बना रहे है। ऐसे घिनौने राजनीतिक हमलों से ना भाजपा डरेगी ना झुकेगी ना अपने संकल्प से पीछे हटेगी।