हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम खून के प्यासे हो गए हैं।

Punjab Congress leader arrest: पंजाब में I.N.D.I.A गठबंधन के लिए कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी ने मुश्किलें खड़ी कर दी है। भगवंत मान के नेतृत्व वाले राज्य में पुलिस ने गुरुवार को कांग्रेस के सीनियर लीडर सुखपाल सिंह खैरा को अरेस्ट किया। इसके बाद से आप और कांग्रेस नेता आमने-सामने हैं। हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम खून के प्यासे हो गए हैं। खैरा को 2015 के ड्रग्स मामले में गुरुवार सुबह उनके चंडीगढ़ स्थित आवास से हिरासत में लिया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहा सुखपाल सिंह खैरा ने?

कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि भगवंत मान खून का प्यासा हो गया है। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वह मुझे शारीरिक रूप से भी खत्म कर दे। मुझे कुछ बहुत खतरनाक महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब में कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। आप ने पंजाब में कांग्रेस को हाशिए पर धकेलने के लिए ऐसा किया है। आखिरकार सच्चाई की जीत होगी। उन्होंने कहा कि जिस एफआईआर पर उनको अरेस्ट किया गया है, उस पर हाईकोर्ट से उनको नियमित जमानत मिली हुई है। लेकिन मान सरकार अपने विरोधियों पर बार-बार एक तरह की कार्रवाई कर डरा रही है। खैरा ने कहा कि एक तरफ केजरीवाल और मान दिल्ली में हमारी पार्टी के नेतृत्व पर I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल होने के लिए दबाव डालते हैं और पंजाब में वे कांग्रेस को हाशिये पर धकेलने के लिए ऐसी गंदी रणनीति अपनाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भगवंत मान द्वारा उनके खिलाफ यह चौथा मामला है।

कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने निंदा की

सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध में सुखपाल खैरा को आप सरकार ने गिरफ्तार कराया है। यह घटनाक्रम दोनों पार्टियों की पंजाब इकाई के बीच चल रहे झगड़े के बाद हुआ है, जो विपक्ष के I.N.D.I.A ब्लॉक के लिए हाथ मिलाने के लिए सहमत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

एशियन पेंट्स के सह-संस्थापक अश्विन दानी का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस