प्रियंका गांधी, रायबरेली में चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी के लिए कैंपेन कर रही हैं। अखिलेश मिश्रा ने प्रियंका गांधी का एक न्यूज एजेंसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो को रिपोस्ट करते हुए बयान पर अपनी राय दी है।

Lok Sabha Election 2024: BlueKraft के CEO व बीजेपी सपोर्टर अखिलेश मिश्रा ने रायबरेली में प्रियंका गांधी के 5 किलो राशन वाले बयान को बेहद खतरनाक करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी मुफ्त राशन को खत्म करवाने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का बयान आखिर क्या है? पीएम मोदी की 'मुफ़्त राशन' योजना और रोज़गार के बीच बनाकर प्रियंका गांधी किस ओर इशारा कर रही हैं? क्या कांग्रेस उस मुफ्त राशन योजना को बंद करने की योजना बना रही है जिसे पीएम मोदी ने 5 साल तक जारी रखने की बात कही है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी, रायबरेली में चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी के लिए कैंपेन कर रही हैं। अखिलेश मिश्रा ने प्रियंका गांधी का एक न्यूज एजेंसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो को रिपोस्ट करते हुए बयान पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का बयान बेहद ही खतरनाक है। वह पांच किलो राशन को खत्म करना चाहती हैं जिसे प्रधानमंत्री अगले पांच साल तक जारी रखना चाहते हैं।

Scroll to load tweet…

क्या कहा प्रियंका गांधी ने?

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय आपके लिए बस पांच किलो राशन है। और उस पांच किलो राशन से किसी का पेट नहीं भर रहा है। राशन मिल रहा है यह अच्छी बात है लेकिन इससे भविष्य नहीं बनेगा। इससे आप आत्मनिर्भर नहीं बन सकते। मैं आज किसी भी नौजवान से पूछूं कि मैं तुम्हें पांच किलो राशन दे रही हूं हर महीने या तुम्हें रोजगार दूंगी। इस पर लोग चिल्लाते हैं रोजगार। फिर प्रियंका गांधी कहती हैं कि रोजगार चुनोगे। रोजगार से खुद कमाओगे। तुम आत्मनिर्भर बन जाओगे, किसी पर निर्भर नहीं रहोगे। तो आपको समझना पड़ेगा जो राजनीतिक दल आपके लिए इस तरह की नीति बनाएगा जिससे आप निर्भर रहेंगे, आत्मनिर्भर नहीं बन सकते, अपने पैरों पर खड़े नहीं हो सकते, उसकी नीति ठीक नहीं है। यह आपको गहराई से समझना पड़ेगा। हमारी आपकी एक बहुत पुरानी परंपरा रही है राजनीतिक जागरूकता।

यह भी पढ़ें:

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने का ED ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा-गलत संदेश जाएगा