मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने लद्दाख में चीन की सेना के पीछे हटने और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत पर 3 सवाल किए।

नई दिल्ली. मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने लद्दाख में चीन की सेना के पीछे हटने और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के चीनी विदेश मंत्री वांग यी से बातचीत पर 3 सवाल किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी के 3 सवाल
1- राहुल गांधी ने पूछा, सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने को लेकर दबाव क्यों नहीं डाला?
2- हमारे क्षेत्र में निहत्थे 20 जवानों की हत्या को चीन द्वारा सही ठहराने क्यों दिया जा रहा है?
3- गलवान घाटी में हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता का जिक्र क्यों नहीं है?

Scroll to load tweet…

चीन के सरकारों के बयान किए ट्वीट
राहुल गांधी ने चीन की सरकारों के बयानों को भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, राष्ट्रहित सर्वोपरि है। इसकी रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी है।

डोभाल और वांग यी के बीच दो घंटे हुई थी बातचीत
अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वाग यी से वीडियो कॉल के जरिए दो घंटे चर्चा की थी। इसके बाद रविवार को ही चीन ने अपनी सेना को पीछे बुलाने का फैसला लिया। 

मोदी ने किया था लद्दाख का दौरा
अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री की बातचीत से पहले पीएम मोदी ने लद्दाख का दौरा किया था।