रैली में राहुल काफी आक्रामक रवैये के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्टेज से सभा को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है।

गुवाहाटी. असम की राजधानी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक रैली को संबोधित कर रहे हैं जहां उन्होंने केंद्र सरकरा और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि, असम की संस्कृति को बचाने के लिए हम कुछ भी करेंगे, असम को असम के लोग चलाएंगे, आरएसएस के चड्डी वाले नहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

रैली में राहुल काफी आक्रामक रवैये के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्टेज से सभा को संबोधित करते हुए कहा- भाजपा जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में, युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आपको उन्हें क्यों मारना और मारना है? बीजेपी लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती है।

Scroll to load tweet…

राहुल ने कहा, हम बीजेपी और आरएसएस को असम का इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आकर्मण नहीं करने देंगे। असम को न नागपुर चलाएगा, असम को आरएसएस का चड्डी वाले भी नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए राहुल गांधी रायपुर पहुंचे थे। यहां साइंस कॉलेज मैदान में राहुल गांधी ने डांस किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांदर पर थाप दी और लाल टोपी पहने राहुल गांधी डांस करते दिखे थे। राहुल गांधी का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ था। यहां पर भी गांधी ने बिना पीएम मोदी का नाम लिए एनआरसी और सीएए पर बोला था।