कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर नागालैंड पहुंचे हैं। वहां उन्होंने बयान दिया कि यह कोई मायन नहीं रखता कि आप कितने छोटे राज्य हैं, आप सबसे समान ही महसूस कीजिए। 

Rahul Gandhi Nagaland. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को नागालैंड की राजधानी कोहिमा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही आप किसी छोटे से प्रदेश के रहने वाले हैं लेकिन भारत के दूसरे लोगों की तरह ही खुद को एक समान समझिए। लोगों को न्याय दिलाने के लिए, राजनीति, समाज और आर्थिक ढांचे को ऐसा बनाना होगा, जिसका हर व्यक्ति को समान लाभ मिले। हर व्यक्ति को एक समान अवसर मिले, इसीलिए यह यात्रा निकाली जा रही है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शाामिल न होने के फैसले पर राहुल गांधी ने कहा कि यह बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम है। यह पूरी तरह से राजनैतिक कार्यक्रम है, इसलिए कांग्रेस ने शामिल न होने का फैसला किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

नागालैंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा

नागालैंड राज्य करीब 16,579 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की आबादी करीब 19.79 लाख है। यह एरिया के हिसाब से भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य है। राहुल गांधी ने नागालैंड से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इसका उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों, विभिन्न धर्मों और भाषा के लोगों को एक सूत्र में बांधना था। इसलिए हमने पूरब से पश्चिम तक यह यात्रा निकालने के बारे में विचार किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी का काफिला नागालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचा।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने क्या कहा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के सीनियर लीडर जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपने तीसरे दिन कोहिमा से शुरू हुई। हमने एनएच 29 से यह यात्रा निकाली और इस दौरान देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह के दावे करते हैं, सच्चाई उससे कोसों दूर है। जयराम रमेश ने राष्ट्रीय राजमार्ग की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर के लोगों से मुलाकात की और अब यह यात्रा आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें

पौराणिक महत्व के लेपाक्षी का दौरा कर रहे पीएम मोदी, तेलुगू रचित रामायण की चौपाइयां भी सुनेंगे