कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सब्जीवाले रामेश्वर के साथ दोपहर का भोजन किया। महंगाई की मार से रोते रामेश्वर का वीडियो वायरल हुआ था।

नई दिल्ली। पिछले दिनों रामेश्वर नाम के सब्जीवाले का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में रामेश्वर महंगाई की मार से हो रही परेशानी सुनाते-सुनाते रोते दिखे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को रामेश्वर के साथ दोपहर का भोजन किया। उन्होंने रामेश्वर को खाने पर आमंत्रित किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी ने रामेश्वर के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "रामेश्वर जी एक जिंदादिल इंसान हैं। उनमें करोड़ों भारतीयों के सहज स्वभाव की झलक दिखती है। विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए मजबूती से आगे बढ़ने वाले ही सही मायने में 'भारत भाग्य विधाता' हैं।

Scroll to load tweet…

इसके साथ ही कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी राहुल गांधी और रामेश्वर की तस्वीर पोस्ट की गई है। इसके साथ ही बताया गया है कि रामेश्वर ने राहुल गांधी से मिलने की ख्वाहिश जताई थी। मुलाकात हो गई। कई लोगों ने ट्विटर पर राहुल गांधी और रामेश्वर की तस्वीरों को पोस्ट किया है। इसमें राहुल रामेश्वर के साथ भोजन करते दिख रहे हैं।

Scroll to load tweet…

क्या था ट्रेंडिंग वीडियो में?

ट्रेंडिंग वीडियो में रामेश्वर को एक खाली ठेले के साथ दिखाया गया था। वह शिकायत कर रहे थे कि टमाटर की कीमत इतनी अधिक है कि वे खरीद नहीं सकते और उसे आगे बेच नहीं सकते। यह पूछने पर क्या दूसरी सब्जी खरीदेंगे तो उन्होंने रोने-रोते जवाब दिया, "पैसे नहीं हैं"। राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए इस वीडियो को शेयर किया था।