कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से अपनी भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं, लेकिन अभी तक उन्हें परमिशन नहीं मिली है। इसके पीछे मणिपुर के ताजा हालातों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

Rahul Gandhi Yatra. भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों और मणिपुर पुलिस के बीच हुई गोलीबारी की वजह से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मणिपुर में ताजा हालात ऐसे बने हैं कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को परमिशन नहीं दी जा सकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 14 जनवरी से मणिपुर से ही भारत न्याय यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं लेकिन हिंसा की वजह से कांग्रेस पार्टी को झटका लग सकता है। भारत-म्यांमार सीमा पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है जिसकी वजह से इस रैली को परमिशन मिलना मुश्किल दिख रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहते हैं मणिपुर के मुख्यमंत्री

राज्य के ताजा हालातों पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि बड़े पैमाने पर कांबिंग ऑपरेशन जारी है। असम राइफल्स, बीएसएफ और स्टेट पुलिस उग्रवादियों की तलाश कर रही है। राहुल गांधी की यात्रा को परमिशन के मामले पर चीफ मिनिस्टर ने कहा कि इस यात्रा को अनुमति देने के लिए प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। हम दूसरी एजेंसियों से रिपोर्ट्स ले रहे हैं, यह रिपोर्ट्स मिलने के बाद ही कोई उचित फैसला लिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के सवालों का जवाब देते हुए एन बिरेन सिंह ने कहा कि राज्य के हालातों पर सटीक रिपोर्ट के बाद ही परमिशन का फैसला लिया जाएगा।

मणिपुर में ताजा हिंसा

मणिपुर के मोरेह एरिया में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच सोमवार को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। तब उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों को टार्गेट करके गोलियां दागीं, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान मोर्टार सेल्स भी बरामद किए गए हैं। यह हिंसा मोरेह बाजार में बमबारी और फायरिंग की घटना के बाद हुई है। वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल पूर्वी जिले के कांजेबंग हाटा से 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुवाहाटी में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि वे सरकार के परमिशन का इंतजार कर रहे हैं।

क्या है कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस पार्टी ने 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इसकी शुरूआत मणिपुर से होगी और 20 मार्च को यह यात्रा मुंबई में समाप्त होगी। इस दौरान 66 दिनों की यात्रा में 6713 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यात्रा के दौरान 110 जिलों और 100 लोकसभा सीटों के अलावा 337 विधानसभा सीटों से यह कारवां गुजरेगा।

यह भी पढ़ें

Vibrant Gujarat Summit 2024 Live: पीएम मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, मील का पत्थर साबित होगा यह शिखर सम्मेलन