कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से अग्निवीर शहीद के मुआवजे के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार के दावों पर सवाल उठाया और मुआवजा और बीमा दोनों अलग-अलग होता है। मुआवजा अभी भी नहीं मिला है।

नेशनल डेस्क। अग्निवीर के मुआवजे की राशि को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी ने सेना के जवाब के बाद एक बार फिर से नया विवाद छेड़ते हुए अग्निवीर शहीद अजय कुमार के परिवार को मुआवजा नहीं मिलने की बात उठाई है। उन्होंने कहा है कि मुआवजा और बीमा राशि देने में अंतर होता है और परिवार को अभी भी मुआवजा नहीं दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अग्निवीर मामले में राहुल गांधी का ट्वीट 
शहीद अग्निवीर के पिता ने अपने बयान में कहा था कि उनके परिवार को निजी बैंक से बीमा के रूप में 50 लाख रुपये और आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड से 48 लाख रुपये मिले हैं। इस बयान को लेकर राहुल गांधी ने ताजा हमला करते हुए कहा है कि शहीद अग्नीवीर अजय के परिवार को मुआवजा दिए जाने की बात गलत है। उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है। ये बात स्पष्ट कर दूं कि बीमा और मुआवजा दोनों अलग-अलग चीजें होती हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर बोला हमला 
राहुल गांधी ने ट्वीट में कहा किदेश के लिए जान कुर्बान करने वाले हर शहीद के परिवार का सम्मान होना चाहिए लेकिन मौजूदा सरकार उनके साथ भेदभाव कर रही है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि सरकार क्या कहती है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है इसलिए मैं इसे उठाता रहूंगा। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन कभी भी सशस्त्र बलों को कमजोर नहीं होने देगा। 

राहुल ने बताए शहीद के दो प्रकार
राहुल गांधी ने कहा देश में दो तरह के शहीद होते हैं। एक सेना के सामान्य जवान औ दूसरे अग्निवीर और दोनों के शहीद होने पर अलग नियम हैं। दोनों शहीद होते हैं, लेकिन एक को शहीद का दर्जा मिलेगा दूसरे को नहीं। एक को पेंशन मिलेगी दूसरे को नहीं, एक को कैंटीन कार्ड सुविधा मिलेगी दूसरे को कुछ नहीं।

अग्निवीर शहीद के पिता ने कहा सरकार से मुआवजा नहीं मिला
अग्निवीरशहीद के पिता ने कहा है कि रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार की ओर से अग्निवीर शहीद अजय के परिवार को एक करोड़ रुपये दिए गए हैं, लेकिन वह अब तक हमें नहीं मिले हैं। 

Scroll to load tweet…