कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में सोमवार को हरियाणा में चूक हुई जब एक मोटरसाइकिल सवार उनके काफिले में घुस गया। यह घटना उनके हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Rahul Gandhi security breach: नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुरक्षा में सोमवार को चूक हो गई। उनके काफिला में कई किलोमीटर तक एक मोटरसाइकलिस्ट लाठी लेकर चलता रहा। यह चूक राहुल गांधी के हरियाणा चुनाव कैंपेन के दौरान हुई है। बीते पंजाब चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई थी जिसको लेकर काफी बवाल मचा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा चुनाव प्रचार में जुटे हैं राहुल गांधी

दरअसल, राहुल गांधी हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार में जुटे हुए हैं। मंगलवार 30 सितंबर को उन्होंने हरियाणा में कई रैलियों को संबोधित किया। हरियाणा में उनके काफिला का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी के काफिला के साथ उसके बगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो को राहुल गांधी की "डाउन टू अर्थ" छवि पर जोर देते हुए कैप्शन के साथ एक यूजर ने पोस्ट किया गया है। हालांकि, वीडियो ने यह गंभीर सवाल भी उठाया कि क्या यह घटना सुरक्षा उल्लंघन का उदाहरण थी?

Scroll to load tweet…

क्या है वीडियो में?

वीडियो में राहुल गांधी का काफिला सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। काफिला के आगे मीडिया टीम और कैमरामैन गाड़ियों पर चल रहे हैं। राहुल गांधी अपनी गाड़ी में सबसे आगे हैं। इसी दौरान उनकी गाड़ी के ही पैरलल एक बाइक चल रही है। बाइक पर एक बुजुर्ग सवार दिखायी दे रहे हैं। उनके एक हाथ में लट्ठ है। हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसको लेकर चलते हैं।

सोशल मीडिया पर जताई गई चिंता

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके चिंता जताई जा रही है कि सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया गया। कइयों ने सवाल किया कि क्या यह एलओपी की सुरक्षा टीम की ओर से सुरक्षा चूक हो सकती है?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस प्रमुखता से कर रही शिरकत

हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में दस साल से सत्ता में रही बीजेपी अपनी सरकार बरकरार रखने के लिए चुनाव मैदान में है तो कांग्रेस अपनी वापसी के लिए चुनाव मैदान में हैं। छोटे दलों का गठबंधन भी मजबूती से चुनाव मैदान में है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे तो मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

यह भी पढ़ें:

सिद्धारमैया की बढ़ी मुश्किलें: MUDA केस में ED की एंट्री, जानें 10 पॉइंट्स में