कांग्रेस सांसद ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में फिर से ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने किसानों का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि बिना न्यूनत्तम समर्थन मूल्य और APMC के बिहार के किसान बेहद मुसीबत में हैं और अब पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "बिहार का किसान MSP-APMC के बिना बेहद मुसीबत में है और अब PM ने पूरे देश को इसी कुएं में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। "

Scroll to load tweet…

10वें दिन जारी है किसानों का धरना 
नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का आज 10वां दिन है। किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की सरकार के साथ दो दौर की वार्ता का भी कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली वार्ता 3 दिसंबर को हुई, दूसरे दौर की वार्ता 5 दिसंबर को हुई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।