राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा के सामने अपनी 2019 वाली सफलता दोहराने की चुनौती थी। 2019 में पार्टी ने 25 में से 24 सीटें जीत ली थी। इस बार भाजपा को नुकसान हुआ है।

नई दिल्ली। राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए। मंगलवार को राज्य के सभी 25 सीटों के रिजल्ट आ गए। भाजपा को राज्य में नुकसान हुआ है। पार्टी 14 सीट जीत गई है। कांग्रेस को 8 सीट पर जीत मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हुआ है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालोर सीट से चुनाव लड़े थे। वहीं, ओम बिरला कोटा सीट से मैदान में थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजस्थान में शानदार जीत मिली थी। पार्टी ने कुल 25 में से 24 सीटें जीत ली थी। एक सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को मिली थी। कांग्रेस का खाता खाली रह गया था।

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 25 सीटों के रिजल्ट

नंबरसीटविनरपार्टी
1गंगानगर लोकसभा रिजल्ट कुलदीप इंदौरा कांग्रेस
2बीकानेर लोकसभा रिजल्ट अर्जुन राम मेघवालभाजपा
3चूरू लोकसभा रिजल्ट राहुल कस्वां कांग्रेस
4झुन्झुनू लोकसभा रिजल्ट बृजेन्द्र सिंह ओलाकांग्रेस
5सीकर लोकसभा रिजल्ट अमराराम CPI (M)
6जयपुर ग्रामीण लोकसभा रिजल्टराव राजेंद्र सिंहभाजपा
7जयपुर लोकसभा रिजल्ट मंजू शर्मा भाजपा
8अलवर लोकसभा रिजल्ट भूपेंद्र यादव भाजपा
9भरतपुर लोकसभा रिजल्ट संजना जाटव कांग्रेस
10करौली-धौलपुर लोकसभा रिजल्ट भजन लाल जाटव कांग्रेस
11दौसा लोकसभा रिजल्ट मुरारी लाल मीना कांग्रेस
12टोंक सवाई-माधोपुर लोकसभा रिजल्ट हरीश चंद्र मीणा कांग्रेस
13अजमेर लोकसभा रिजल्टभागीरथ चौधरी को भाजपा
14नागौर लोकसभा रिजल्ट हनुमान बेनीवालराष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
15पाली लोकसभा रिजल्ट पी. पी. चौधरी भाजपा
16जोधपुर लोकसभा रिजल्ट गजेन्द्र सिंह शेखावतभाजपा
17बाड़मेर लोकसभा रिजल्ट उम्मेद राम बेनीवालकांग्रेस
18जालोर लोकसभा रिजल्ट लुंबाराम भाजपा
19उदयपुर लोकसभा रिजल्ट मन्ना लाल रावत भाजपा
20बांसवाड़ा लोकसभा रिजल्ट राज कुमार रोत भारत आदिवासी पार्टी
21चित्तौड़गढ़ लोकसभा रिजल्ट चन्द्र प्रकाश जोशीभाजपा
22राजसमन्द लोकसभा रिजल्ट महिमा कुमारी मेवाड़ भाजपा
23भीलवाड़ा लोकसभा रिजल्ट दामोदर अग्रवाल भाजपा
24कोटा लोकसभा रिजल्ट ओम बिरलाभाजपा
25झालावाड़-बारां लोकसभा रिजल्ट दुष्यंत सिंह भाजपा

सही साबिहत नहीं हुआ एग्जिट पोल का अनुमान

राजस्थान में एग्जिट पोल का अनुमान सही साबित नहीं हुआ है। जन की बात एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार राजस्थान में भाजपा के लिए 2019 वाली बेहतरीन सफलता दोहराना मुश्किल था। ऐसा हुआ भी। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 21-23 सीटें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसका प्रदर्शन और खराब रहा है। कांग्रेस की ताकत बढ़ी है। 2019 में भाजपा ने 25 में से 24 सीटें जीत ली थी। कांग्रेस 0 पर आउट हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE

राजस्थान में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई थी। पहले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे। इस समय भाजपा के भजन लाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाने की पूरी कोशिश की।