रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को झारखंड के बोकारो में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का जिक्र किया। राजनाथ सिंह ने कहा, हम राम लला की जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने जा रहे हैं। 

रांची. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को झारखंड के बोकारो में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर का जिक्र किया। राजनाथ सिंह ने कहा, हम राम लला की जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने जा रहे हैं। इसका जिक्र हमने हमेशा अपने घोषणा पत्र में किया। कुछ पार्टियां इस पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन हमें राम मंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजनाथ सिंह ने कहा, हम देश के सभी राज्यों में एनआरसी लागू करेंगे। हर भारतीय को उसके क्षेत्र में रहने वाले घुसपैठिए के बारे में जानने का अधिकार है। कुछ पार्टियां इसमें हमारी कमियां निकाल रही हैं, वे हम पर सांप्रदायिकता का आरोप भी लगा रहे हैं। 

'झारखंड में भाजपा की सरकार आ रही है' 
राजनाथ सिंह ने पहले चरण में मतदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले चरण में वोटिंग यह सबूत है कि भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। कोई भी प्रधानमंत्री या उनके किसी मंत्री पर यह आरोप नहीं लगा सकता कि वे भ्रष्ट हैं। 

झारखंड में पांच चरणों में हो रहे चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है। 23 दिसंबर को मतगणना होगी। 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का पहला चरण 30 नवंबर को हुआ। इसमें 13 सीटों पर वोटिंग हुई। दूसरा चरण 6 दिसंबर को, तीसरा चरण 12 दिसंबर को, चौथा चरण 16 दिसंबर को और अंतिम चरण 20 दिसंबर को होगा।