Kishtwar Cloudburst: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का विमान रविवार को खराब मौसम के कारण जम्मू में नहीं उतर सका। वे किश्तवाड़ के चशोती गांव में आई बाढ़ का जायजा लेने और राहत कार्यों का निरीक्षण करने आए थे।

Kishtwar Cloudburst: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का विमान रविवार को खराब मौसम के चलते जम्मू में लैंड नहीं कर सका और उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। उनका विमान दोपहर में फिर से जम्मू में लैंड करने का प्रयास करेगा। रक्षामंत्री जम्मू आकर किश्तवाड़ के चशोती गांव में 14 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के हालात का जायजा लेने वाले थे। इस बाढ़ में करीब 70 लोगों की मौत हुई थी और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा था। वह वहां सेना, सुरक्षाबलों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत अभियान का निरीक्षण करना चाहते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विमान लैंड न होने के कारण वापस लौटे राजनाथ सिंह

उनके स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह, थलसेना के उपप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह, सेना की सोलह कोर के जीओसी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, विधायक विक्रम रंधावा, और प्रशासनिक अधिकारी सुबह साढ़े ग्यारह बजे तकनीकी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। लेकिन विमान लैंड न होने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Nyoma Airbase: अक्टूबर में पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे ऊंचे हवाईअड्डे का उद्घाटन, जानें खासियत

मौसम ठीक होने पर चशोती जाएंगे रक्षामंत्री

मौसम विभाग ने जम्मू संभाग के पहाड़ी जिलों में तेज बारिश और बादल फटने या अचानक बाढ़ की संभावना जताई थी। इसके चलते 23 से 26 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। अब रक्षामंत्री दोपहर को मौसम ठीक होने पर जम्मू में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे और चशोती में राहत कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वह बाढ़ में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी जाएंगे।