22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देश में छुट्टियों का ऐलान जारी है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। 

Ram Mandir Pran Pratishtha. अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए केंद्र सहित देश के कई राज्यों ने पहले ही छुट्टी का ऐलान किया है। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 जनवरी को पब्लिक हॉलीडे घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। निजी कंपनियां भी इसमें पीछे नहीं हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी और जामिया मिलिया इस्लामिया में भी 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल

मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह फैसला 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए लिया गया है। पूरा देश 22 जनवरी को सेलिब्रेट कर रहा है। केंद्र सरकार सहित कई राज्यों ने आधे दिन की छुट्टी देने का फैसला किया है। गोवा में भी 2.30 बजे के बाद छुट्टी घोषित की गई है।

महाराष्ट्र में 22 जनवरी को पब्लिक हॉलीडे

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 22 जनवरी को पब्लिक हॉली डे का ऐलान किया है। बीजेपी के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने यह प्रस्ताव रखा जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया और छुट्टी घोषित की गई। केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को हाफ डे छुट्टी दी है और इसी को फॉलो करते हुए राज्य सरकारों ने भी छुट्टी का ऐलान किया है।

रिलायंस इंडस्ट्री में भी रहेगी छुट्टी

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज में छुट्टी कर दी है। बयान में कहा गया है कि कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में एक्टिव पार्टिसिपेट करने के लिए यह ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के सभी प्रतिष्ठान 22 जनवरी को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा: जापान की स्याही-फ्रांस का पेपर...1.65 लाख रुपए है इस रामायण की कीमत