अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। 22 जनवरी को यह ऐतिहासिक कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न होगा। इसमें देश विदेश के हजारों लोग शामिल होंगे। 

Ram Mandir Pran Pratishtha. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामनगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी की मौजूदगी में पूरा किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 1 लाख 65 हजार रुपए मूल्य वाली रामायण अयोध्या पहुंच गई है। किताब के विक्रेता मनोज सोनी भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है और इसकी कई सारी खूबियां हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 लाख 65 हजार मूल्य की रामायण

दुनिया की सबसे महंगी रामायण के विक्रेता मनोज सोनी ने बताया कि यह सबसे खूबसूरत रामायण है। इसकी बाहरी डिजाइन बेहद खूबसूरत है और यह पेपर से बनी है। यह तीन फ्लोर के बॉक्स में है। जैसे कि राम मंदिर तीन मंजिल का बना है वैसे ही यह रामायण भी तीन मंजिलों वाली है। इसकी डिजाइनिंग भी राम मंदिर जैसी ही है। इसके टॉप फ्लोर पर स्टैंड है, जिससे रामायण को पढ़ने में सहूलियत होगी। इसके फ्लोर तैयार करने के लिए अमेरिकी वॉलनट का प्रयोग किया गया है। इसका कवर इंपोर्टेट मैटेरियल का बनाया गया है। इसकी स्याही जापान से मंगाई गई है। यह आर्गेनिक स्याही है।

क्या है सबसे महंगे रामायण की खासियत

रिपोर्ट्स के मुताबित इस रामायण की स्याही जापान से और इसका पेपर फ्रांस से मंगााया गया है। यह एसिड फ्री पेपर है। यह पेपर सिर्फ इसी रामायण में प्रयोग किया गया है। यह दुनिया के किसी भी बाजार में नहीं मिलती है। यह किताब 400 साल तक खराब नहीं होगी। इसके लिए किताब केस तैयार किया गया है। इस रामायण का चार पीढ़ियां पढ़ सकती हैं। इसके हर पेज की डिजाइन अलग तरीके से तैयार की गई है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को है और इससे पहले यह रामायण लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है।

यह भी पढ़ें

Ram Mandir Live: नित्य पूजन से लेकर कलश स्थपन तक...यह हैं आज के कार्यक्रम