जेल से 21 दिनों के लिए बाहर रहने की इजाजत उनको मिली है। राम रहीम सिंह, रेप केस के सजायाफ्ता हैं।

Gurmeet Ram Rahim Singh permission to leave jail: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह फिर से जेल से बाहर आएंगे। जेल से 21 दिनों के लिए बाहर रहने की इजाजत उनको मिली है। राम रहीम सिंह, रेप केस के सजायाफ्ता हैं। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख, दो साध्वियों से रेप करने की सजा भुगत रहे हैं। पूर्व में भी डेरा प्रमुख 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। हालांकि, वह इस बार फरलो पर बाहर आने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेल से बाहर आने पर गुरमीत राम रहीम यूपी के इस आश्रम में रहेंगे

साध्वियों के साथ रेप की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह वर्तमान में हरियाणा के सुनारिया जेल में बंद हैं। विवादित धर्मगुरु गुरमीत राम रहीम सिंह, जेल से बाहर आने के बाद यूपी के बागपत स्थित एक आश्रम में रहेंगे।

40 दिन के लिए मिली थी पैरोल, हुआ था विवाद

जनवरी में भी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल मिली थी। 40 दिनों की पैरोल मिलने के बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। विपक्ष ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर कई आरोप लगाए थे। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद पैरोल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को मिला है। यह उनका अधिकार है। उस दौरान, पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम ने तलवार से केक काटकर जश्न मनाया था। इस जश्न का फोटो व वीडियो काफी वायरल हुआ था। डेरा सच्चा सौदा का दुनिया और देश में काफी अनुयायी हैं। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह काफी आधुनिक बाबाओं में गिने जाते हैं।

क्या होता है पैरोल और फरलो में अंतर?

दरअसल, पैरोल का मतलब किसी कैदी को किसी विशेष उद्देश्य के लिए अस्थायी रूप से या सजा समाप्ति के पहले अच्छे व्यवहार के वादे पर रिहा करना। जबकि फर्लो का मतलब, जेल से दोषियों को लिमिटेड टाइम के लिए जेल से बाहर रहने का परमिशन।

यह भी पढ़ें:

फिल्म प्रोडक्शन की नई पॉलिसी का ऐलान: विदेशी फिल्मों के भारत में निर्माण पर अब मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान