अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारा को रविवार देर रात प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गैंगस्टर रवि पुजारी को फ्रांस के जरिए दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया।

नई दिल्ली. अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारा को रविवार देर रात प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गैंगस्टर रवि पुजारी को फ्रांस के जरिए दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया। रवि पुजारी को सेनेगल से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रवि पुजारी को रविवार को दक्षिण अफ्रीका के एक गांव से सेनेगल के अफसर, रॉ और मेंगलुरु पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद भारतीय अफसर रवि पुजारा को प्रत्यर्पित करने की कोशिश में जुटे थे।

कौन है पुजारी?
रवि पुजारी का जन्म कर्नाटक के मेंगलुरु में हुआ। उसके तीन बच्चे हैं। उसपर मर्डर, उगाही समेत 200 मामले दर्ज हैं। रवि गैंगस्टर छोटा राजन का करीबी रहा है। बाद में उसने खुद की गैंग बना ली थी। 2005 में रवि पुजारी की पत्नी को फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गई। बाद में इंटरपोल ने रवि पुजारी और उसकी पत्नी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। रवि पुजारी कई बॉलीवुड अभिनेताओं और नेताओं को धमका कर उगाही कर चुका है।