जम्मू कश्मीर में पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। इस चुनाव में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर भाजपा गदगद है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा, यह जम्मू कश्मीर के आवाम की जीत है। यह आशा की जीत है।

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर में पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। इस चुनाव में राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर भाजपा गदगद है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा, यह जम्मू कश्मीर के आवाम की जीत है। यह आशा की जीत है। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के लिए जो सोचा, उस सोच की जीत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविशंकर प्रसाद ने कहा, जम्मू-कश्मीर में जो डिस्टिक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है।

भाजपा से अकेले ना लड़ पाने की वजह से बना गठबंधन
केंद्रीय मंत्री ने गुपकार गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, जो बार-बार गुपकार एलायंस की विक्टरी को बताया जा रहा है, तो पहली बात ये जान लें कि वो गठबंधन भाजपा से अकेले नहीं लड़ने की कमजोरी के कारण बना था। जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में भाजपा को इतने वोट मिले हैं जो एनसीपी, पीडीपी और कांग्रेस इन तीनों का वोट मिला दीजिए तो भाजपा का वोट इनसे ज्यादा है। 

लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी
उन्होंने कहा, कश्मीर की जनता ने राज करने वालों और काम करने वालों के अंतर को पहचाना है। लोगों ने देखा है कि जम्हूरियत उनके दरवाजे पर विकास का दस्तक दे सकती है। लोगों की लोकतंत्र में आस्था पनपी है। भाजपा की जम्मू और कश्मीर में जीत बहुत ही उत्साहवर्धक है। ये भारत की विजय है, ये भारत के लोकतंत्र की विजय है, ये जम्मू-कश्मीर की जनता की विजय है, ये आशा और विकास की विजय है।

जनता ने अलगाववादियों को तमाचा लगाया
जम्मू-कश्मीर की जनता ने अलगाववादियों पर बहुत बड़ा तमाचा लगाया है। कुलगाम में 78.9% वोट पड़ा, शोपियां में 70.5% वोट पड़ा, पुलवामा जहां पर जनता निकलती नहीं थी वहां पर 7.4% वोटिंग दर्ज की गई। यहां 2018 के पंचायती चुनाव में 1.1% वोट पड़े थे।

कैसे रहे नतीजे?
चुनाव नतीजों में सात पार्टियों के गुपकार गठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली। वहीं, इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। भाजपा को 74 सीटें मिली हैं, नेशनल कांफ्रेंस को 67 सीट, पीडीपी को 27 और कांग्रेस को 26 सीट मिली है। खास बात ये है कि इस चुनाव में अपनी पार्टी को 12 सीटें और 49 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते हैं। निर्दलियों में ज्यादातर भाजपा समर्थित हैं। गुपकार गठबंधन में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रैटिक पार्टी, पीपल्स कॉन्फ्रेंस, सीपीआई, सीपीआईएम, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस और जम्मू और कश्मीर पीपल्स मूवमेंट (जेकेपीएम) पार्टियां शामिल हैं।