आरसीबी के 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर विजय माल्या ने खुशी जताई है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए हादसे पर भी उन्होंने दुख प्रकट किया है। आरसीबी टीम और खिलाड़ियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Chinnaswamy Stadium Stampede: पता नहीं क्या है, पूरे देश के लिए विजय माल्या भगोड़ा हैं, लेकिन आरसीबी फैंस के लिए वो बेंगलुरु में आईपीएल का क्रेज लाने वाले शख्स हैं। इसलिए जब आरसीबी ने 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीती तो सबकी निगाहें माल्या पर थीं कि वो क्या कहते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विजय माल्या ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए हादसे पर दुःख जताया है। लंदन में बैठे माल्या को बेंगलुरु में आरसीबी फैंस के साथ हुए हादसे की खबर मिली, लेकिन आरसीबी टीम या खिलाड़ियों ने एक भी शोक संदेश तक नहीं दिया।

Scroll to load tweet…

माल्या ने X पर पोस्ट किया, 'बेंगलुरु में हुई मौतों के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। आईपीएल चैंपियंस का जश्न मनाने आए आरसीबी फैंस को ये अंजाम भुगतना पड़ा, जिसके वो हकदार नहीं थे। मैं दुर्भाग्यपूर्ण पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।' 

जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी फैंस की जान जा रही थी, उस वक्त स्टेडियम के अंदर आरसीबी मैनेजमेंट डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ ट्रॉफी के साथ जश्न मना रहा था। टीम के ट्विटर हैंडल, विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार, किसी ने भी एक ट्वीट तक नहीं किया। केएससीए अध्यक्ष समेत किसी ने भी शोक नहीं जताया।

5 लाख मुआवजे का ऐलान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी द्वारा आयोजित जश्न के दौरान हुए हादसे पर आरसीबी और केएससीए ने गहरा दुःख जताया है। कहा कि हादसे में हुई मौतों और लोगों को लगी चोटों से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ित परिवारों के साथ हमारी प्रार्थनाएं हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। आरसीबी और केएससीए ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए मुआवजा का ऐलान किया है। हमें उम्मीद है कि इससे उन्हें थोड़ी मदद मिलेगी।