दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड समाप्त हो गई है। राष्ट्रपति ज्योति मुर्मू ने सभी का अभिवादन किया, प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और औपचारिक तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया।
- Home
- National News
- Republic Day 2023: सशस्त्र सेनाओं का मार्चपास्ट, खूबसूरत झांकियां, डेयरडेविल्स के हैरतअंगेज कारनामे, लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा कर्तव्यपथ
Republic Day 2023: सशस्त्र सेनाओं का मार्चपास्ट, खूबसूरत झांकियां, डेयरडेविल्स के हैरतअंगेज कारनामे, लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंजा कर्तव्यपथ

Republic Day 2023 Updates. भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और यह देशवासियों के लिए सबसे ज्यादा खुशी का दिन है। कर्तव्यपथ पर भारत की आत्मनिर्भरता, सैन्य शक्ति और सांस्कृति विरासत की झलक देखने को मिली। गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत सशस्त्र सेनाओं के मार्चपास्ट सेहुई। इसके बाद राज्यों की झांकियां निकलीं जिसमें सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। विभिन्न मंत्रालयों ने झांकियां निकाली। इसके बाद डेयरडेविल्स ने कर्तव्यपथ पर हैरतअंगेज कारनामे दिखाए और बुलेट मोटरसाइकिल पर 18 फीट की ऊंचाई से सलामी दागकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। फिर आसमान में 44 फाइटर प्लेन ने शानदार फ्लाई पास्ट से दुनिया को भारत की ताकत से परिचित कराया। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी ने भारत की सैन्य शक्ति, नारी शक्ति, सांस्कृतिक विरासत को देखकर खुशी जाहिर की। साथ ही कर्तव्य पथ पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी परेड की सलामी ली। पीएम नरेंद्र मोदी सहित सभी सेनाओं के प्रमुख, कैबिनेट मंत्री और करीब 65 हजार लोगों ने भारत की आत्मनिर्भरता का जीवंत साक्षात्कार किया।
डेढ़ घंटे में दुनिया ने देखी भारत की विविधता और सैन्य ताकत का अंदाजा लगाया
राफेल विमानों ने आसमान में की गर्जना तो कर्तव्यपथ पर सबकी निगाहें आसमान की तरफ उठ गईं
राफेल विमानों ने आसमान में की गर्जना तो कर्तव्यपथ पर सबकी निगाहें आसमान की तरफ उठ गईं।
डेयडेविल्स बाइक राइडर्स ने दिखाया जलवा, कर्तव्यपथ पर बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
डेयडेविल्स बाइक राइडर्स ने बाइक पर योगासन करके दिखाया। एक बाइक पर 8 सिग्नल फाइटर्स ने करतब दिखाया। सिग्नल रॉकेट बुलेट पर दिखा। इसके बाद 18 फीट उंची सीढ़ी पर बुलेट मोटर साइकिल पर सलामी दी गई। यह विश्व रिकार्ड है। बुलेट पर विजय रथ निकाला गया। फिर भिमन्यु फार्मेसन दिखा। फिर 9 डेयरडेविल्स एक बाइक पर दिखे। इसके बाद पक्षियों की तरह उड़ान लोटस फाउंडेशन बनाया गया और सबसे अंत में 9 बाइक पर 33 राइडर्स की तस्वीर दिखाई दी।
झांकियों के बाद सांस्कृतिक आयोजन में राज्यों की तरफ से महिला शक्ति की एकजुटता
गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न राज्यों की झांकी के बाद अलग-अलग मंत्रालयों की तरफ से भी झांकियां निकाली गईं। इसके बाद सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सभी राज्यों ने अपने राज्य की कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया है।
कर्नाटक राज्य की महिला शक्ति को झांकियों के माध्यम से किया गया प्रदर्शित
लुप्तप्राय जीवों को बचाने का संदेश लेकर निकली झांकी, पीएम मोदी भी निहारते रहे
गणतंत्र दिवस की परेड में लोक निर्माण विभाग ने बेहतरीन झांकी निकाली जिसमें लुप्तप्राय जीवों को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। यह झांकी ताजे फूलों से बनाई गई थी। इसमें चीता से लेकर तितली तक सभी जीवों को खूबसूरती के साथ ताजे फूलों से बनाया गया है।
गणतंत्र दिवस परेड में मिलेट्स की झांकी और झूमते हुए किसानों ने बांधा समां
गणतंत्र दिवस के परेड में पहली बार किसानों और मिलेट्स यानि बाजरे की खेती के महत्व को समझाया गया है। पहली पर यह वर्ष मिलेट ईयर घोषित किया गया है। साथ ही नशा मुक्त भारत की भी झांकी निकाली गई है।
पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की जनजातीय संस्कृति को देखकर दुनिया दंग है
पूर्वाेत्तर के राज्य त्रिपुरा की झांकी में वहां की जनजातीय संस्कृति देखने को मिली। इसके बाद उत्तर प्रदेश की झांकी निकली है। राम दरबार की झांकी में भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जा रहा है।
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु और कर्नाटक की झांकियां निकाली जा रही हैं, देखें
गणतंत्र दिवस परेड में महाराष्ट्र की झांकी के बाद तमिलनाडु राज्य की झांकी निकाली गई। इसके बाद कर्नाटक राज्य की झांकी में महिला शक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद हरियाणा की झांकी में कुरूक्षेत्र के युद्ध की झलक दिखाई गई है।
जम्मू कश्मीर की झांकी में बाबा अमरनाथ की झांकी निकाली गई, केरल की झांकी में दिखी साक्षरता
जम्मू कश्मीर की झांकी में बाबा अमरनाथ की झांकी निकाली गई। इस दौरान जम्मू कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत दिखी। वहीं केरल की झांकी में राज्य की साक्षरता को प्रदर्शित किया गया।
गुजरात के बाद झारखंड की झांकी निकली, डीआरडीओ की झांकी में दिख रहा था संकल्प
गणतंत्र दिवस की परेड में गुजरात राज्य की क्लीन एनर्जी झांकी के बाद झारखंड की झांकी निकली जिसमें बाबा बैजनाथ धाम की झांकी रही। इसके बाद अरूणाचल प्रदेश की झांकी निकली। इससे पहले डीआरडीओ की झांकी में स्वदेशी भारत की झलक दिखी।
राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को संजोए झांकियां निकलने लगी, पहली झांकी आंध्र प्रदेश की
गणतंत्र दिवस परेड में राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाली झांकियां निकलने लगी हैं। पहली झांकी आंध्र प्रदेश की निकली जिसमें मकर संक्रांति के त्योहार को दिखाया गया। इसके बाद असम की झांकी निकली। फिर लद्दाख की संस्कृति की झलक दिखाई दी।
6 अग्निवीर बने गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा, एनसीसी और दिल्ली पुलिस की झांकी निकली
लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने आकस्मिक कमांडर के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इतिहास में पहली बार मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएं और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल हैं।
लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया परेड को लीड
दिल्ली में 27 वायु रक्षा मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम, 'अमृतसर एयरफील्ड' का नेतृत्व कैप्टन सुनील दशरथ और 512 लाइट एडी मिसाइल रेजिमेंट (एसपी) की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा कर रही हैं।
सीमा सुरक्षा बल के एकमात्र ऊंट दस्ते ने लिया परेड में हिस्सा, राष्ट्रपति ने ली सलामी
सीमा सुरक्षा बल के एकमात्र ऊंट दस्ते ने परेड में हिस्सा लिया है। इसमें पुरूषों के साथ ही महिला दस्ते ने भी शिरकत की है।
कर्तव्यपथ पर नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन, नौसेना, वायुसेना के बाद आरपीएफ का दस्ता
गणतंत्र दिवस की परेड में इस वक्त नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन चल रहा है। भारतीय वायुसेना, नौसेना के बाद असम राइफल्स, आरपीएफ दस्ते ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया है।
स्वदेशी टैंक की परेड के बाद कर्तव्यपथ पर नारी शक्ति का शौर्य प्रदर्शन जारी
कर्तव्यपथ पर अर्जुन टैंक पहुंचा, 75 आर्म्ड रेजीमेंट का मुख्य युद्धक दस्ता
दिल्ली के कर्तव्यपथ पर 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई।
मिस्र के सशस्त्र बलों का दस्ता पहुंचा, प्रेसीडेंट ने ली मार्च पास्ट की सलामी
दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहली बार मार्चिंग मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी कर रहे हैं।
कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस का जलवा, सलामी मंच तक पहुंची आत्मनिर्भर भारत की धमक
इस वक्त ब्रह्मोस मिसाइल सलामी मंच के सामने है। इसके बाद 10 मीटर शार्ट स्पैन ब्रिज का दस्ता निकला है। इसके बाद मोबाइल माइक्रोवेव दस्ता है। ओटी एएयक्यू का दस्ता निकला है।