आंध्र प्रदेश में एक गाय ने रिक्शेवाले पर हमला कर दिया, लेकिन हमले के पीछे की वजह हैरान करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हफ्ते पहले गाय के बछड़े की मौत हो गई थी, जिसके शव को वही रिक्शेवाला उठाकर ले गया था।

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश में एक गाय ने रिक्शेवाले पर हमला कर दिया, लेकिन हमले के पीछे की वजह हैरान करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हफ्ते पहले गाय के बछड़े की मौत हो गई थी, जिसके शव को वही रिक्शेवाला उठाकर ले गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो हफ्ते बाद उस रिक्शेवाले को फिर से देखा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो हफ्ते के बाद जब गाय ने फिर से उस रिक्शेवाले को देखा तो उसपर टूट पड़ी। उसपर मछलीपटनम बस स्टेशन पर सींग से धक्का मार दिया। स्थानीय लोग इस बात से हैरान थे कि गाय को उस शख्स का चेहरा दो हफ्ते बाद भी कैसे याद था।

सड़क हादसे में हुई थी बछड़े की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क हादसे में बछड़े की मौत हुई थी। तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी थी, लेकिन जब गाय ने उस रिक्शेवाले पर हमला किया, तो देखने वालों को यही लगा कि गाय उस रिक्शेवाले को बछड़े का कातिल समझ उससे बदला ले रही थी।