कन्याकुमारी लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद एच. वसंत कुमार द्वारा तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। 

चेन्नई. कांग्रेस ने शुक्रवार को रूबी आर मनोहरन को तमिलनाडु में नंगुनेरी विधानसभा सीट के लिए 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। कन्याकुमारी लोकसभा सीट से निर्वाचित होने के बाद एच. वसंत कुमार द्वारा तमिलनाडु विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी मंजूरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नंगुनेरी उपचुनाव के लिए रूबी मनोहरन को उम्मीदवार बनाने को मंजूरी दे दी है।’’