मॉस्को में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विश्व विजय पंचांग द्वारा रूस को लेकर की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई है। 

नई दिल्ली। रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार की शाम हुए एक आतंकी हमले में 115 लोगों की मौत हुई है और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस बीत सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विश्व विजय पंचांग द्वारा रूस को लेकर की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोहिताश्व त्रिवेदी नाम के यूजर ने एक्स पर पंचांग के पेज शेयर किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट किया कि शुक्रवार रात मॉस्को में भयानक आतंकवादी हमले हुए हैं। विश्व विजय पंचांग द्वारा इसकी भविष्यवाणी की गई थी। इस हमले के नतीजे से पूरी दुनिया प्रभावित होगी।

Scroll to load tweet…

पंचांग में कहा गया है- मई-जून 2024 तक का समय रूस के लिए है अशुभ

पंचांग में रूस को लेकर कहा गया है, "मकर संक्रान्ति 2024 के बाद रूस महत्वपूर्ण बदलाव देखेगा। रूस की सामरिक स्थिति, राजनैतिक स्थिति और विश्व पटल पर रूस की कूटनीति में महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देंगे। मई-जून 2024 तक का समय रूस के लिए अशुभ है।"

पंचांग में कहा गया है, "जनवरी 2024 के बाद आने वाले कुछ समय के लिए रूस संवेदनशील और महत्वपूर्ण समय अवधि देखेगा। यदि यहां उचित रणनीति और कूटनीति का अभाव रहा तो आने वाले तीन साल अशुभ हो सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है ISIS-K, जिसने ली मॉस्को हमले की जिम्मेदारी, क्यों रूस को बनाया निशाना?

चार आतंकियों ने की गोलीबारी

बता दें कि रूस के क्रोकस सिटी हॉल में कम से कम चार आतंकी घुस गए थे। आतंकियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसके साथ ही ग्रेनेड या आग लगाने वाला बम फेंका, जिससे आग लग गई। हॉल में मौजूद लोग आग और गोलबारी से बचने के लिए जमीन पर लेट गए। वे करीब 15-20 मिनट तक वहीं पड़े रहे। इसके बाद रेंगकर बाहर निकलने लगे। कई लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे। इस दौरान सुरक्षाकर्मी आ गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि सभी बलों को घटना स्थल पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- 'दुख की इस घड़ी में भारत रूस के साथ, हम एकजुटता से खड़े हैं', PM मोदी ने मॉस्को हमले पर दी प्रतिक्रिया