दिल्ली के विज्ञान भवन में रविवार को संत ईश्वर सम्मान 2022 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प.पू. स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर) अपने आशीर्वचन देंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली के विज्ञान भवन में रविवार को संत ईश्वर सम्मान 2022 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हैं। इसका आयोजन संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम कराने में राष्ट्रीय सेवा भारती का सहयोग मिला है। कार्यक्रम में प.पू. स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज (जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर) अपने आशीर्वचन देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कार्यक्रम तीन बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के निवेदक कपिल खन्ना हैं। वह संत ईश्वर सम्मान समिति के अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम के सम्मानित निर्णायक मंडल में न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली (पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिक्किम न्यायालय), एस. गुरूमूर्ति (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के स्वतंत्र निदेशक), रामबहादुर राय (अध्यक्ष, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र), जवाहरलाल कौल (अध्यक्ष, जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र), पन्नालाल भंसाली (अध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा भारती), गुणवंत कोठारी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और कपिल खन्ना (अध्यक्ष, संत ईश्वर फाउंडेशन) हैं।