सैम पित्रोदा, जो इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष है। वो हाल के दिनों में अपने अजीबोगरीब बयानों की वजह से विवादों के केंद्र में रहे हैं। पहले उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था, जिससे कांग्रेस की फजीहत हुई थी।

सैम पित्रोदा। सैम पित्रोदा, जो इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष है। वो हाल के दिनों में अपने अजीबोगरीब बयानों की वजह से विवादों के केंद्र में रहे हैं। पहले उन्होंने विरासत टैक्स को लेकर बयान दिया था, जिससे कांग्रेस की फजीहत हुई थी। उसके बाद अब उन्होंने भारत की विविधता को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने द स्टेट्समैन को इंटरव्यू देते हुए कहा है कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। हालांकि, इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने किनारा ले लिया है। उन्होंने कहा है कि भारत की विविधता की ये परिभाषा मंजूर नहीं है। यह गलत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

सैम पित्रोदा के नए बयान की वजह से वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके नाम पर इस वक्त एक्स पर 48 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके हैं। उनके नाम पर लोग तरह-तरह के मीम बना रहे हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में पित्रोदा का मजाक बना रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने पित्रोदा की तुलना लंगूर तक से कर दी। एक ने तो चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी इस्तेमाल पित्रोदा का मजाक उड़ाने के लिए कर लिया।

ये भी पढ़ें: सैम पित्रोदा के बयान पर फिर हंगामा, भारत में पूर्व में लोग चीनी और पश्चिम में अरब जैसे दिखते, Watch Video

सैम पित्रोदा का बयान

सैम पित्रोदा ने अंग्रेजी अखबार द स्टेट्समैन को इंटरव्यू में कहा कि हम 75 साल बहुत खुशहाल माहौल में रहे हैं। लोग इधर-उधर के झगड़ों को छोड़कर एक साथ रहते थे। हम सभी अलग-अलग भाषाओं, धर्मों, रीति-रिवाजों और खाने का सम्मान करते हैं। यह वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए एक जगह है।

ये भी पढ़ें: महिला के नाक में डॉक्टरों ने पाया कुछ ऐसा की उड़ गए होश, पूरा मामला जान आप भी जाएंगे चौंक