महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जारी घमासान के बीच शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर तंज कसा है। एनसीपी प्रमुख शरद यादव से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर शिवसेना चाहे तो महाराष्ट्र में स्थिर सरकार बना सकती है। 

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जारी घमासान के बीच शिवसेना ने एक बार फिर भाजपा पर तंज कसा है। एनसीपी प्रमुख शरद यादव से मुलाकात के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर शिवसेना चाहे तो महाराष्ट्र में स्थिर सरकार बना सकती है। लोगों ने 50-50 के आधार पर सरकार बनाने के लिए जनमत दिया है। लोग शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते हैं। मैं लिखकर कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री हमारा होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, विधानसभा चुनाव में 288 वाले महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा को 105 और शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। शिवसेना 50-50 फॉर्मूले के आधार पर भाजपा को समर्थन देना चाहती है। शिवसेना का कहना है कि पहले ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री होना चाहिए। मंत्रिमंडल में आधे मंत्री शिवसेना के होने चाहिए। 

'मत पालिए, अहंकार को इतना...'
संजय राउत ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 

Scroll to load tweet…

शरद पवार से की थी मुलाकात
इससे पहले गुरुवार को राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक शरद पवार का मार्गदर्शन ले सकते हैं तो मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता क्यों उनका मार्गदर्शन नहीं ले सकता।