उच्चतम न्यायालय पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ चल रहे बलात्कार के मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली की एक अदालत में स्थानांतरित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के लिए शुक्रवार को राजी हो गया है

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ चल रहे बलात्कार के मामले को उत्तर प्रदेश से दिल्ली की एक अदालत में स्थानांतरित करने संबंधी याचिका पर सुनवाई करने के लिए शुक्रवार को राजी हो गया है। न्यायालय शिकायतकर्ता कानून की छात्रा की ओर से दायर इस याचिका पर दो मार्च को सुनवाई करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ को शिकायतकर्ता महिला की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कोलिन गोन्साल्विस ने बताया कि बलात्कार मामले को दिल्ली में स्थानांतरित किया जाए क्योंकि उनकी मुवक्किल को उत्तर प्रदेश में अपनी जान का खतरा है।

शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए गनमैन

पीठ मामले पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गई। पीठ ने वकील से सुरक्षा के लिए प्रशासन का रुख करने के लिए कहा। बहरहाल, गोन्साल्विस ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने शिकायतकर्ता की सुरक्षा के लिए एक गनमैन दिया है।

इससे पहले चिन्मयानंद को जमानत देने वाले इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ भी एक याचिका दायर की गई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)