Public Holiday October 2025: अक्टूबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा हुआ है। इस दौरान नवरात्रि का समापन, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे।

Public Holiday October 2025: अक्टूबर महीने की शुरुआत छुट्टियों के साथ हो रही है। बच्चों से लेकर बड़े सभी इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण पर्व और त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा त्योहार दीपावली है। इसके अलावा, बिहार में छठ पूजा भी इसी महीने मनाई जाती है। इन त्योहारों के कारण स्कूल और कॉलेज कई दिनों तक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि इस महीने कितने दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लगातार तीन दिन की मिलेगी छुट्टी 

धनतेरस को दीपावली के पर्व की शुरुआत माना जाता है। इस साल 18 अक्टूबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा अक्टूबर महीने में इस साल लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। 20 अक्टूबर को पूरे भारत में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी होती है। दिवाली के अवसर पर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश रहेगा।दीपावली के अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर गांव वालों की रक्षा करने की याद में मनाया जाता है। इस दिन सामूहिक भंडारा और पूजा-पाठ का आयोजन होता है और स्कूल बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: नाश्ते में 10kg मिर्च खाता है मेघालय का यह किसान, मिर्च पाउडर से करता है स्नान, Video

क्यों मनाते हैं भाई दूज? 

इसके बाद 23 अक्टूबर को भाई दूज का पर्व है, जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई उन्हें उपहार देते हैं। पारिवारिक पर्व होने के कारण इस दिन भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। 

आकस्मिक अवकाश

इसके अलावा, अलग-अलग जिलों में स्थानीय त्योहार, मेला या रीति-रिवाज के कारण भी छुट्टी दी जाती है। कभी-कभी अचानक मौसम खराब होने पर जैसे बहुत बारिश, कोहरा या ठंड होने पर भी जिला प्रशासन स्कूल और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा करता है।