कोरोना संकट के बीच देश एक नई आपदा ने घंटी बजा दी है। देश के तटीय क्षेत्रो में चक्रवाती तूफान 'तौकते' को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। यह तूफान शनिवार शाम तक महाराष्ट्र, गोवा, दक्षिण कोंकण सहित कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचेगा। इसे लेकर NDRF की टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने एक उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई है।

नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच देश में एक नई आपदा की आहट हुई है। देश के तटीय क्षेत्रो में चक्रवाती तूफान 'तौकते' को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। यह तूफान शनिवार शाम तक महाराष्ट्र, गोवा, दक्षिण कोंकण सहित कर्नाटक के कई इलाकों में पहुंचेगा। इसे लेकर NDRF की टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ने एक उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई है। इस बीच शनिवार सुबह भुवनेश्वर के मुंडुली से तीसरी बटालियन की 5 NDRF टीमें आपातकालीन राहत कार्य के लिए गुजरात रवाना हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

19 मई तक रहेगा असर
अरब सागर में एक दबाव बनने से तौकते चक्रवात आगे बढ़ने लगा है। शनिवार रात तक यह अपना विकराल रूप ले सकता है। आशंका है कि 16 से 19 मई के बीच इसकी स्पीड 150 से 175 किमी/प्रति घंटा हो सकती है। 18 मई को इसके गुजरात के तटीय क्षेत्र से टकराने की आशंका है। तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। NDRF के कमाडेंट अनुपम श्रीवास्तव ने बताया-मुंबई में 3 टीमें, गोवा में 1 और पुणे मुख्यालय में 14 टीमें तैनात हैं। चक्रवात 250 कम दूर आज रात या कल तक महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। यह पश्चिमी तट से बहुत दूर होगा, इसलिए इसका कम से कम प्रभाव पड़ेगा। तटीय जिलों में तेज हवा, बारिश की संभावना।

यह भी पढ़ें
'तौकते' चक्रवात: 175 किमी/घंटा की स्पीड से बढ़ रही तबाही, कई राज्य हाई डेंजर जोन में, हाई अलर्ट जारी 
हुुदहुद, निसर्ग, फेलीन, अम्फन...अब 'तौकते'...कैसे रखे जाते हैं चक्रवातों के नाम, जानते हैं क्या आप 

pic.twitter.com/bcSOv8WsFn

Scroll to load tweet…

CycloneTauktaepic.twitter.com/6vFELaJHr0

Scroll to load tweet…