महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' को उड़ाने की धमकी मिली है। यह निवास बांद्रा में स्थित है। बताया जा रहा है कि किसी ने लैंडलाइन पर फोन करके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसे देखत हुए मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में जांच में जुट गई है। 

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास 'मातोश्री' को उड़ाने की धमकी मिली है। यह निवास बांद्रा में स्थित है। बताया जा रहा है कि किसी ने लैंडलाइन पर फोन करके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसे देखत हुए मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में जांच में जुट गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि शनिवार को मातोश्री के एक लैंडलाइन पर तीन चार बार फोन आया। ये फोन दुबई से आ रहे थे। फोन करने वाले शख्स ने धमकी दाऊद इब्राहिम गैंग का नाम लेकर दी। 

Scroll to load tweet…


बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी भरी कॉल आने के बाद मातोश्वरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने बताया, कॉल करने वाला शख्स कह रहा था कि वह दाऊद की ओर से बात कर रहा है और उसे उद्धव ठाकरे से बात करनी है। पुलिस का कहना है कि फोन करने वाले शख्स की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।