- Home
- National News
- एक IAS की प्राइवेट तस्वीरें Viral करने वालीं IPS डी. रूपा उमा भारती को अरेस्ट करके सुर्खियों में आई थीं, आखिर पंगा क्या है?
एक IAS की प्राइवेट तस्वीरें Viral करने वालीं IPS डी. रूपा उमा भारती को अरेस्ट करके सुर्खियों में आई थीं, आखिर पंगा क्या है?
कर्नाटक में IAS रोहिणी सिंधुरी व IPS डी. रूपा के बीच लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। नौबत यहां तक आ पहुंची है कि CM बसवराज बोम्मई तक को मामले में दखल देना पड़ा है। डी. रूपा ने कमिश्नर सिंधुरी की कुछ प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थीं।

बेंगलुरु. कर्नाटक में महिला IAS रोहिणी सिंधुरी और महिला IPS डी. रूपा के बीच जारी शीतयुद्ध अब खुलकर सामने आ गया है। नौबत यहां तक आ पहुंची है कि CM बसवराज बोम्मई तक को मामले में दखल देना पड़ा है। दोनों के बीच विवाद 18 फरवरी को तब शुरू हुआ, जब कर्नाटक स्टेट हैंडिक्राफ्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर डी. रूपा ने मुजरई विभाग( muzrai department ) की कमिश्नर सिंधुरी की कुछ प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दीं। यही नहीं, आरोप है कि रूपा ने उन्होंने सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन(violating service conduct rules) करते हुए फोटोज कई पुरुष आईएएस अधिकारियों के साथ शेयर कीं। इस बीच सरकार ने दोनों डी रूपा, उनके पति मुनीश मौदगिल और रोहिणी सिंधुरी तीनों का ट्रांसफर कर दिया है।
मामले में अब नया मोड़-बेंगालुरू: कर्नाटक की इन दो सीनियर ब्यूरोक्रेट्स डी रूपा (IPS) और रोहिणी सिंधुरी (IAS) का मामला मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होने से सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। चीफ सेक्रेटी वंदिता शर्मा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देश पर 20 फरवरी को दोनों को तलब कर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दोनों अधिकारियों के इस तरह के अशोभनीय व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “हम चुप नहीं बैठे हैं, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। दोनों बहुत ही घटिया हरकत कर रहे हैं। यहां तक कि सामान्य लोग भी सड़कों पर इस तरह नहीं बोलते हैं।”
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सीएम से दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने को कहा। मुख्य सचिव को सौंपी गई अपनी शिकायत में दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे पर सेवा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
सिंधुरी के पति सुधीर रेड्डी ने भी बेंगलुरु में एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें रूपा के खिलाफ उनके पदों के लिए कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने शिकायत को कानूनी राय के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया है। उनके निर्देश के आधार पर हम अगला कदम तय करेंगे।"
कौन हैं डी रूपा? डी रूपा(रूपा दिवाकर मौदगिल) कर्नाटक कैडर के 2000 बैच की IPS हैं। ये देश की पहली महिला पुलिस अफसर हैं, जिन्हें 2013 में पुलिस डिविजन में साइबर क्राइम की कमान मिली थी। 24 साल की उम्र में डी. रूपा ने यूपीएससी क्लियर किया था। इनकी ऑलइंडिया 43वीं रैंक आई थी। ये शॉर्प शूटर भी है। 2003 में इनकी शादी मुनीश मौदगिल से हुई। ये एक IAS अफसर हैं।
2017 में शशिकला को जेल में मिल रहे VVIP ट्रीटमेंट के अलावा पेपर स्टैम्प केस के दोषी अब्दुल करीम तेलगी मामले भी भी यही खुलासा किया था। 2004 में मप्र की तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती को 10 साल पुराने एक गैरजमानती वारंट में हुबली कोर्ट के आदेश पर रूपा ने ही उन्हें गिरफ्तार किया था। तब वे कर्नाटक के धारवाड़ जिले की एसपी थीं। (भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के साथ डी.रूपा)
डी रूपा तत्कालीन प्रधान मंत्री वीपी सिंह और साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर राजा रमन्ना के साथ; यह तस्वीर 27 जनवरी, 1990 की है, जब सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के रूप में नई दिल्ली में प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए कक्षा 9th में पढ़ रहीं डी रूपा को सम्मानित किया गया था।
इस तस्वीर में डी रूपा भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के साथ कक्षा 9 में गणतंत्र दिवस शिविर नई दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के रूप में दिख रही हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.