राजस्थान के जयपुर में 7 साल की बच्ची के किडनैप और रेप के आरोप में पकड़े गए आरोपी ने सनसनखेज खुलासा किया है। आरोपी का कहना है कि उसने अब तक 35 बच्चों और 40 पुरुषों सहित किन्नरों तक को अपना शिकार बनाया है। 

जयपुर. पुलिस ने 7 साल की बच्ची के किडनैप और रेप के जिस आरोपी सिकंदर (34) को अरेस्ट किया है, उसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी यौन शिकारी (Sexual predator) रहा है। पुलिस की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वो अब तक 35 बच्चों और 40 पुरुषों सहित किन्नरों तक को अपनी यौन कुंठा का शिकार बना चुका है। हालांकि कई मामले अभी पुलिस की जांच से दूर हैं।आरोपी अब पुरुषों की ओर ज्यादा आकर्षित होने लगा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयपुर के पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि शास्त्रीनगर में एक मासूम बच्ची से रेप के इल्जाम में यह सीरियर रेपिस्ट अरेस्ट किया गया था। घटना 1 जुलाई को हुई थी। इस घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। जब पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी को पकड़ा, तो पता चला कि कुछ दिन पहले उसने उसी जगह पर 4 साल की एक बच्ची से भी रेप किया था।

बच्चों के यौन शोषण की लत है...
आरोपी 4 जुलाई को कोटा से पकड़ा गया था। वहां वह अपने परिचित से मिलने पहुंचा था। आरोपी 'सेक्सुअल प्रिडेटॉर' है। यानी उसे बच्चों के यौन शोषण की लत है। आरोपी पहले भी अरेस्ट हो चुका है। कोटा जेल में रहने के दौरान उसने बाबू चाय वाला नाक के शख्स से जान पहचान बना ली थी। घटना के अंजाम देने के पांच दिन बाद उससे मिलने पहुंचा था।

आरोपी ने 2004 में एक बच्चे का यौन शोषण कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। जमानत पर आने के बाद वो फिर से इसी काम में लिप्त हो गया। उसके खिलाफ बलात्कार और हत्या जैसे कम से कम 12 मामले दर्ज हैं।