Orange Alert In UP: उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी के बांदा में तापमान 46.2°C पहुंच गया, जो देश में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में लू और तेज होने की संभावना जताई है।

Orange Alert In UP: इन दिनों उत्तर भारत भीषण गर्मी और लू के चपेट में है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चल रही है जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो इस समय देश में सबसे ज्यादा तापमान है। यूपी के 13 जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अगले 48 घंटों में लू और तेज होने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में लू और तेज होने की संभावना जताई है। इस वजह से यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। 19 मई से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी में पूरे दिन झुलसाने वाली गर्मी रही लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली और हल्की बारिश भी हुई। इस दिन अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बाद लोगों दो दिन में लोगों मे मिलेगा आराम, बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, देखें IMD का अलर्ट

राजस्थान में बढ़ी गर्मी

गर्मी के साथ-साथ हवा में नमी भी बढ़ गई है, जो 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में लू और हीटस्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूरू और बीकानेर में भी पारा 45 डिग्री के पार रहा। पंजाब के बठिंडा में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जम्मू-कश्मीर में भी अगले दो दिन तेज गर्मी रहने की संभावना है।