इंडियन नेवी में एक नया इतिहास बनने वाला है। भारतीय नौसेना का बेड़ा 2 दिसंबर को डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट को शामिल करेगा। महिला अधिकारी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और उड़ान भरेंगी। 

नई दिल्ली. इंडियन नेवी में एक नया इतिहास बनने वाला है। भारतीय नौसेना का बेड़ा 2 दिसंबर को डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट को शामिल करेगा। महिला अधिकारी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल होंगी और उड़ान भरेंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं शिवांगी 
शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट होंगी। वह बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। इसके बाद उन्होंने सिक्किम मनीपाल इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया।

डोर्नियर सर्विलांस एयरक्राफ्ट क्या होता है

- डोर्नियर सर्विलांस विमानों का इस्तेमाल कम दूरी के मिशन के लिए किया जाता है। इस एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल छोटी दूरी के समुद्री टोही मिशन के लिए किया जाता है। इसमें एडवांस खोजी रडार लगे होते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग फीचर इसे दूसरों से अलग बनाते हैं।

- इसी साल भावना कांत भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बनी थीं, जिन्होंने फाइटर जेट उड़ाने के लिए क्वालिफाई किया था। इससे पहले 2016 में भावना कांत, अवनी चतुर्वेदी और मोहाना सिंह को भारतीय वायुसेना में पायलट के तौर पर तैनाती मिली थी।