आफताब पूनावाला ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या 18 मई को की थी। आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके 35 टुकड़े कर दिए।

Shraddha Walker murder motive: देश के सबसे सनसनीखेज मर्डर के मोटिव का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में पुलिस ने साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आफताब पूनावाला ने श्रद्धा को बर्बर तरीके से इसलिए मार डाला क्योंकि वह अपने एक दोस्त से मिलने उसके घर चली गई थी। आफताब इससे आगबबूला हो गया और अपनी कथित लिव-इन पार्टनगर के 35 टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद आफताब ने छतरपुर के जंगलों में श्रद्धा वॉकर के शव के टुकड़ों को फेंक दिया था। पुलिस का दावा है कि शव के कुछ टुकड़ों को बरामद किया गया था। इस मर्डर के खुलासा में पुलिस को अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना पड़ा हे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 मई को कर दी थी लिव इन पार्टनर की हत्या, नवम्बर में हिरासत में लिया

आफताब पूनावाला ने अपने लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या 18 मई को की थी। आफताब ने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके 35 टुकड़े कर दिए। शव को छुपाने के लिए उसने टुकड़ों को 300 लीटर की फ्रिज में रखा और फिर धीरे धीरे उसे छतरपुर के जंगलों में फेंका। दिल्ली पुलिस ने महरौली के छतरपुर जंगलों से श्रद्धा की हड्डियों को बरामद करने का दावा किया है।