सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। 2021 में कोविड से उन्होंने अपना बेटा खोया था।

नेशनल डेस्क : कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल (Sita Ram Yechuri) का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। येचुरी को उनके बेबाक अंदाज और सियासत के लिए जाना जाता था। 2015 में प्रकाश करात के बाद CPM के महासचिव बने थे। तीन साल पहले 2021 में कोविड से उन्होंने अपना 34 साल का बेटा खोया था। उनकी पत्नी का नाम सीमा चिश्ती (Seema Chisti) है। पति के निधन के बाद चर्चा में हैं। जानिए अब उनकी फैमिली में पत्नी के अलावा कौन-कौन है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीताराम येचुरी की पत्नी क्या करती हैं

सीमा चिश्ती सीताराम येचुरी की दूसरी पत्नी हैं। वह एक पत्रकार हैं। 'द वायर' की संपादक हैं। बीबीसी हिंदी की दिल्ली संपादक भी रह चुकी हैं। इंडियन एक्सप्रेस दिल्ली की रेजिडेंट एडिटर भी रही थी। एक समय वह सीमा चिश्ती चुनावी मैदान में भी उतरी थी।

सीताराम येचुरी करते थे पत्नी सीमा चिश्ती की तारीफ

सीताराम येचुरी अक्सर हंसी में कहा करते थे कि उनकी पत्नी सीमा चिश्ती ही उनका आर्थिक रूप से भरण-पोषण करती थी। सीमा चिश्ती कई किताबें भी लिख चुकी हैं। कहा जाता है कि दोनों के बीच बॉन्डिंग कमाल की थी।

सीताराम येचुरी की पहली पत्नी कौन

सीताराम येचुरी की पहली पत्नी वीना मजूमदार की बेटी इंद्राणी मजूमदार थी। पहली शादी से एक बेटी और एक बेटा हैं। येचुरी के बेटे आशीष का 22 अप्रैल, 2021 को 34 साल में कोविड से निधन हो गया था। उनकी बेटी का नाम अखिला येचुरी है, जो एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी और सेंट एंड्रयूज यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं।

सीमा चिश्ती कितनी अमीर

mynetainfo के अनुसार, चुनावी हलफनामे में सीताराम येचुरी ने बताया था कि उनकी कुल नेटवर्थ 82,71,066 रुपए थी। पत्नी सीमा चिश्ती के पास 23 लाख रुपए से ज्यादा की एफडी और म्यूचुअल फंड है। उनकी पत्नी के नाम पर 10-10 लाख रुपए की दो LIC हैं। पत्नी के नाम 2011 से 2017 तक दो मारुति जेन कार होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा तब 5 लाख रुपए से ज्यादा की ज्वैलरी का खुलासा भी एफिडिवेट में किया था। पत्नी के नाम एफिडेविट में करीब 20 लाख रुपए की एक प्रॉपर्टी का जिक्र किया गया था।

इसे भी पढ़ें

वामपंथी नेता सीताराम येचुरी नहीं रहे, जानें किस बीमारी के चलते हुई मौत