कटक में एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की खौफनाक घटना सामने आई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी समेत छह लोगों ने उसके साथ कई बार रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कटक। ओडिशा के कटक में पुलिस ने 19 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। लड़की कॉलेज में पढ़ती है। वह अपने प्रेमी के साथ कैफे गई थी। इसके बाद उनकी जिंदगी नरक बन गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके साथ कई बार गैंगरेप किया गया। उसके गंदे वीडियो बनाए गए। इसके नाम पर ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लड़की ने कटक के बादामबाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि प्रेमी समेत कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया।

प्रेमी के साथ जन्मदिन मनाने कैफे गई थी लड़की

लड़की ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ दशहरा त्योहार के समय कटक के पुरीघाट थाना क्षेत्र के एक कैफे में गई थी। उसका जन्मदिन था। यहां उसने प्रेमी के साथ कुछ समय बिताया था। प्रेमी ने कैफे मालिक की मदद से वीडियो बना लिया था।

अंतरंग वीडियो दिखाकर लड़की को किया ब्लैकमेल

कटक के डीसीपी जगमोहन मीना ने बताया कि प्रेमी और दूसरे आरोपियों ने लड़की को अंतरंग वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसके साथ कई बार रेप किया गया। 4 नवंबर को शिकायत दर्ज की गई थी। इसके आधार पर लड़की के प्रेमी, कैफै मालिक, एक लड़के और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी पर बीएनएस, आईटी अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीसीपी ने बताया कि लड़की के प्रेमी के मोबाइल फोन से वीडियो बरामद कर लिया गया है। उसे जांच के लिए भुवनेश्वर स्थित राज्य फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन बोले- दोषियों को मिलेगी सजा

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि सरकार तय करेगी कि दोषियों को सजा मिले। सरकार कटक गैंगरेप केस में बहुत सख्त कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कई मौकों पर पुलिस को महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 2036 तक ओडिशा को महिलाओं के लिए अपराध मुक्त राज्य घोषित किया जाएगा। इसके लिए प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें-'हत्या के लिए दी सुपारी', लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी से खौफ में पप्पू यादव