जम्मू-कश्मीर के तंगधार में हिमस्खलन की चपेट में सेना की एक पोस्ट आ गई। कुपवाड़ा में हुए इस हिमस्खलन में 3 जवान लापता हो गए। हालांकि, एक जवान का रेस्क्यू कर लिया गया। 

कुपवाड़ा. जम्मू-कश्मीर के तंगधार में हिमस्खलन की चपेट में सेना की एक पोस्ट आ गई। कुपवाड़ा में हुए इस हिमस्खलन में 3 जवान शहीद हो गए। हालांकि, एक जवान का रेस्क्यू कर लिया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों के मुताबिक, हिमस्खलन में तीन जवान फंसे रह गए थे। एक को रेस्क्यू कर लिया गया। हिमस्खलन के तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था। 

Scroll to load tweet…

सियाचिन में दो जवान हुए थे शहीद
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के गश्ती दल के दो जवान शहीद हो गये थे। इससे पहले 18 नवंबर को सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना की पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई थी, जिस कारण 4 जवान शहीद हो गए थे। जबकि दो स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी। 8 सदस्यों की पेट्रोलिंग टीम तूफान में फंसी थी।