राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में  एक युवक को अपनी मां की हत्या का षड्यंत्र रचने और एक किशोर समेत तीन लोगों को इसकी कथित तौर पर सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली(New Delhi). राष्ट्रीय राजधानी के पश्चिम विहार इलाके में एक युवक को अपनी मां की हत्या का षड्यंत्र रचने और एक किशोर समेत तीन लोगों को इसकी कथित तौर पर सुपारी देने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अंश ढींगरा के अपनी मां से अच्छे संबंध नहीं थे और उसे संदेह था कि उसकी मां का किसी से प्रेम संबंध है। अंश ने अपने घर में चोरी कराने और अपनी मां की हत्या के लिए राजेंद्र और राहुल को सुपारी दी। तीन लोगों ने छह अक्टूबर को महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने और उसकी हत्या करने की कोशिश की।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार किशोर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला के बेटे ने उन तीनों को अपनी मां की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके अंश समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोर भी गिरफ्तार किया गया है।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]