Sonia Gandhi Health updates: शिमला में निजी दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस नेता Sonia Gandhi को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर IGMC अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ जांचों के बाद वे घर लौट आईं। स्थिति सामान्य बताई गई।

Sonia Gandhi Health updates: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। वह शिमला छुट्टियां बिताने पहुंची थी। पूर्व अध्यक्ष को थोड़ी दिक्कत महसूस होने के बाद अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टर्स ईसीजी और एमआरआई कराया गया। हालांकि, कुछ टेस्ट और चेकअप के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। सोनिया गांधी, अपनी बेटी प्रियंका गांधी के छराबड़ा स्थित आवास में ठहरी हुई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाई बीपी की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती

सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) लाया गया। यहां उनको स्पेशल वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों की टीम ने उनका ECG और MRI परीक्षण किया।

IGMC के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अमन ने बताया कि सोनिया गांधी की ब्लड प्रेशर रिपोर्ट थोड़ी ज्यादा थी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान समेत कई प्रशासनिक अधिकारी IGMC में मौजूद रहे। उधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से विस्तार में जानकारी ली। हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और नेता स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Sukhu) ने अपना ऊना दौरा बीच में छोड़कर तुरंत शिमला पहुंचे।

घर लौटीं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सोनिया गांधी को IGMC केवल एक नियमित जांच के लिए लाया गया था। अब वे घर लौट चुकी हैं।