कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार और उत्तरप्रदेश में बाढ़ को लेकर चिंता जताई है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार से मदद की मांग की। 

नई दिल्ली. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार और उत्तरप्रदेश में बाढ़ को लेकर चिंता जताई है। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार से मदद की मांग की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनिया गांधी ने कहा, उम्मीद है कि राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों और पुनर्वास कार्यों के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने को कहा।

Scroll to load tweet…

बारिश ने 102 साल का रिकॉर्ड तोड़ा 
भारत के कई हिस्सों में जारेदार और लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने सितंबर में बारिश के मामले में 102 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल जितनी बारिश इस दौरान हुई, उतनी पिछले 102 साल में कभी नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, देशभर में सितंबर में औसत बारिश 247.1 मिलीमीटर हुई, जो सामान्य से 48 फीसदी अधिक और 1901 के बाद रिकॉर्ड बारिश है। 

बिहार में 29 की मौत
पिछले कई दिनों से बिहार में हो रही मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बाढ़ और बारिश के चलते राज्य में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। पटना में सड़कों पर 5-10 फीट तक पानी भरा है। राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया।